कवर्धा: नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी और सह आरोपी को पुलिस ने खडौदा कला से किया गिरफ्तार
मंगलवार को पोंडी पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भागकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र साहू पिता पंचराम साहू उम्र 22 वर्ष और उसके साथ में सह आरोपी रामकुमार साहू पिता चिंता राम साहू उम्र 35 दोनो को ग्राम खड़ौदा कला से गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।