कवर्धा: पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में लगे स्टॉल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,समूह की दीदियों से की चर्चा
कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय सरस मेला का आयोजन किया गया है।जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रदर्शनी लगाई गई है।जहां मंगलवार को कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने पहुंचकर स्टॉल का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया और समूह की दीदीयो से चर्चा किया। इसके साथ ही जिले वासियों को बड़ी संख्या में सरस मेले में शामिल होने की अपील किया।