कवर्धा: राजमहल चौक में 23 वर्षीय महिला को पत्थर से मारकर घायल कर व्यक्ति हुआ फरार,महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल मे भर्ती
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहा शहर के राज महल चौक में 23 वर्षीय महिला राधिका जायसवाल को एक व्यक्ति ने पत्थर से मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।इधर घायल महिला को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।