ललितपुर: ललितपुर में गोलगप्पे के ठेला संचालक पर चाकुओं से हुए हमले में नया मोड़, लड़की बाजी के चक्कर में दबंग ने किया हमला
ललितपुर शहर में वर्णी कॉलेज के पास गोलगप्पे का ठेला संचालित करने वाले युवक पर मंगलवार रात्रि के समय हुए हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है।जहां पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की बाजी के चक्कर में दबंग द्वारा उसके ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। बरहाल मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही की बात कही जा रही है।