चंदौसी: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने मेडिकल बंद हड़ताल का समर्थन किया
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने दवा व्यापारियों की जायज मांगों को लेकर बुलाई गई 'मेडिकल स्टोर बंद' की हड़ताल को अपना खुला और पूर्ण समर्थन मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के करीब दिया है। संगठन के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने बयान जारी कर कहा कि दवा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।