हिसार में डेयरी संचालक जीवन की ह#त्या के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हिसार के जिंदल चौक पर जाम लगा दिया।
प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एएसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
करीब 200-250 लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की।
#hisar #haryana #citybignews #hisarpolice
Hisar, Hissar | Aug 5, 2026