जलालपुर: बड़ामैड में अर्धनिर्मित मकान से अज्ञात महिला का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी
जलालपुर थाना क्षेत्र के धराण बाजार स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से बुधवार को एक अंधेर अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया कर जांच में जुट गई है।