कोल: RTO कार्यालय में पुलिस कर्मियों ने युवक की बाइक छीनकर काटा चालान, हाथपाई का वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jan 27, 2026 अलीगढ़ के आरटीओ कार्यालय में पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनवाने पहुंचे एक युवक की बाइक पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मियों ने जबरन छीन ली और उसका चालान कर दिया। इस दौरान युवक ने बाइक छीनने का विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने हाथापाई शुरू कर दी।