कोल: जवां में RTO के APK फ़ाइल पर क्लिक करते ही अकाउंट से ₹5000 गायब, पीड़ित ने साइबर थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 27, 2026 अलीगढ़ में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते चले जा रहे हैं। साइबर ठगों ने एक मोबाइल के व्हाट्सएप पर RTO का एपीके फाइल भेजा। जैसे ही मोबाइल स्वामी ने एपीके फाइल पर क्लिक किया तभी उसके खाते से ₹5000 गायब हो गए। पीड़ित ने थाना साइबर में लिखित शिकायत देते हुए शिकायत दर्ज कराई है।