कांके: रांची: 2000 से अधिक सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव मनाया गया
Kanke, Ranchi | Mar 25, 2026 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री के दिशा-निर्देश पर आज रांची जिले के लगभग सभी 2000 से अधिक सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कुल 30,000 से भी अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन हुआ, जिसमें नृत्य, गायन, नाटक, कविता पाठ और अन्य कलात्मक कार्यक्रम शामिल रहे।