सहारनपुर: सहारनपुर में 22 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, थाना मंडी पुलिस ने कमेला कॉलोनी से दबोचा
सहारनपुर में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने 22 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को रविवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है।एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।