एसपी का फिर प्रहार....
झालावाड़ पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 1.04 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
झालावाड़। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर शंकर सिंह और उसके सह-अभियुक्त नाहर सिंह की अवैध कमाई से अर्जित करीब 1 करोड़ 4 लाख 15 हजार रुपये की चल-अचल संपत्तियां स्थायी रूप से फ्रीज करवाई हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत यह कार्रवाई की गई। फ्रीज संपत्तियों में एक मकान, कृषि भूमि और छह वाहन शामिल हैं। सक्षम प्राधिकारी दिल्ली ने पुलिस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Ratlam, Ratlam | Nov 16, 2026