नागौर: नागौर जिलेभर में अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ जलदाय विभाग ने की कार्रवाई,बड़ी संख्या में काटे अवैध कनेक्शन
Nagaur, Nagaur | May 31, 2024 नागौर जिलेभर में अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ लगातार जलदाय विभाग को मिल रही शिकायतों को लेकर जलदाय विभाग ने शुक्रवार को भी अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की है, और बड़ी संख्या में अवैध जल कनेक्शन कट किए । जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आमजन को पानी की समस्या ना हो तथा अवैध जल कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ।