नागौर: नागौर जिला मुख्यालय पर 5 जून को पर्यावरण दिवस पर विशाल पौधरोपण कार्यक्रम का होगा आयोजन
Nagaur, Nagaur | May 31, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशाल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसको लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। पद्मश्री से सम्मानित हिमताराम भांभू ने बताया कि 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागौर जिला मुख्यालय के पशु मेला मैदान में 11000 रोपण किए जाएंगे। इसमें बड़ी संख्या में शहर वासी भाग लेंगे।