वारासिवनी: मुरझड़ में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, विधायक गौरव पारधी विधायक विक्की पटेल व पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल रहे शामिल
राजा भोज कृषि महाविद्यालय मुरझड़ में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी, वारासिवनी विधायक विवेक (विक्की) पटेल एवं पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल शामिल हुए। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, बीजामृत और जीवामृत की जानकारी दी तथा सरकार की कृषि योजनाओं से अवगत कराया।