चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर रविवार को चक्रधरपुर के वन विश्रामागर में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने रेलवे के के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि इसे लेकर जल्द ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।