लखनऊ के इटौंजा टोल प्लाजा पर फर्जी नंबरों का बड़ा खेल सामने आया है। एक महीने में 1600 ओवरलोड ट्रक गुजरे, जिनमें करीब 900 के नंबर पूरी तरह फर्जी पाए गए। जांच में कई नंबरों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। चालक FASTag की जगह नकद भुगतान कर रहे थे और टोलकर्मी मनमाने नंबरों पर रसीद काट रहे थे।