जलालाबाद: याकूबपुर तिराहा जलालाबाद रोड डायवर्शन के कारण परेशान रहे यात्री डग्गामार मार वाहनों ने अधिक किराया वसूला
शाहजहांपुर जनपद में आज बरेली मोड़ पर पी एम मोदी की सभा होने के कारण जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे से शाहजहांपुर जाने वाले वाहनों का रोड डायवर्जन किया गया। सभी वहान कटरा होते हुए शाहजहांपुर भेजे गए। जिससे यात्री काफी परेशान हुए ।तमाम यात्री फर्रुखाबाद से बदायूं से शाहजहांपुर जाना चाहते थे ।परंतु पुलिस ने याकूबपुर चौराहे से उन्हें आगे नही जाने दिया ।