कर्वी: युवक की मौत पर ग्रामीणों का उबाल, अंतिम संस्कार से किया इनकार, शव रखकर किया प्रदर्शन, सांसद-विधायक पहुंचे
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव में युवक अच्छे लाल की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन पर रुपये के विवाद में मारपीट का आरोप है। मौके पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे सांसद कृष्णा देवी पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल पहुंचे।