जबलपुर: जेल से छूटते ही आरोपी ने महिला को दी धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, पति के तोड़े थे पैर
घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर से सुरक्षा की मांग की है। महिला का आरोप है कि मोन्टी शुक्ला नामक आरोपी जेल से छूटने के बाद से उसे लगातार धमका रहा है और घर खाली करने का दबाव बना रहा है। इसी आरोपी ने पहले उसके पति निर्मल गवई के दोनों पैर तोड़ दिए थे।