आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग द्वारा अलग-अलग तरीके से मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आलमनगर प्रखंड में भी जीविका दीदीयों ने मतदाता जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के कई आकर्षक कार्यक्रम किए और लोगों को आगामी चुनाव में सत् प्रतिशत मतदान करने की अपील की।