मड़ियाहू: मड़ियाहूं में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने धरना दिया, सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
जौनपुर के भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बुधवार की सुबह करीब 10 बजे तहसील परिसर में किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को सौंपा।