चंदौसी: तहसील चंदौसी में राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चंदौसी में किसानों ने डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता को लेकर उप जिलाधिकारी नीतू रानी चंदौसी को ज्ञापन बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे के करीब सौंपा है किसानों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण कई किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। बटाई पर खेती करने वाले किसान, चकबंदी वाले गांवों के किसान और मृतक किसानों के वारिस सबसे अधिक प्रभावित हैं।