अकबरपुर: तिगाई के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम मुनीश कुमार उर्फ पिंटू संखवार पुत्र रामखिलावन उम्र 40 वर्ष, ग्राम बरौला थाना अकबरपुर का रहने वाला है।