कानपुर: नगर निगम में 15वें वित्त आयोग से सिविल लाइन के लिए धनराशि का आवंटन, कानपुर महापौर ने दी जानकारी
नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग से सीवर लाइन के लिए धनराशि आवंटित कर दी है, डेढ़ माह में सीवर लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी आज गुरुवार 4 बजे महापौर प्रमिला पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि सीसामऊ नाले में 5 फीट की ऊंची वॉल बनेगी और नाले पर जाल लगाया जाएगा।जिससे नाले में कूड़ा न फेंका जा सके। सीसामऊ नाले के बाद रफाका नाले में भी यह व्यवस्था की जाएगी।