लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र की पहाड़पुर चौकी इलाके में 112 नंबर पर छेड़छाड़ की सूचना मिलने के बाद पहुंची पीआरवी पुलिस टीम से दबंगों द्वारा अभद्रता और हाथापाई का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथों में लोहे की रॉड लेकर पुलिसकर्मियों को धमकाते दिखाई दे रहे हैं।