टीकमगढ़: मासूमों की मौतों पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन: खतरनाक तालाबों की होगी पहचान, पंचायतें करेंगी निगरानी
टीकमगढ़। जिले में तालाबों में डूबने से बच्चों की लगातार हो रही मौतों को लेकर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में अस्तौन के सिद्ध सागर तालाब में तीन मासूमों और इससे पहले ग्राम ढूंड़ा में दो बच्चों की डूबने से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने जिलेभर में सुरक्षा अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।