शहपुरा: विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने स्वागत गेट को लेकर जवाबदार अधिकारी को फटकार लगाई, वीडियो वायरल
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने स्वागत को लेकर नगर पंचायत के जवाबदार अधिकारी को फटकार लगाई जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में मंगलवार सुबह 9:00 से तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल विधायक ने स्वागत गेट में लाखों रुपए की भुगतान को लेकर फटकार लगाई और बताया कि लोग पानी की समस्या से परेशान है और जबरदस्ती गेट में पैसे खर्च किए गए है ।