विदिशा नगर: शनिवार को संत गाडगे जयन्ती पर रजक-मालवीय समाज ने माधवगंज से खाई रोड मंदिर तक निकाली शोभायात्रा,पूर्व MLA ने की पूजा
शनिवार को संत गाडगे महाराज की जयंती के मौके पर रजक-मालवीय समाज के सदस्यों और पदाधिकारी द्वारा माधवगंज से बड़े बाजार होकर खाई रोड स्थित समाज के मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व विधायक शशांक भार्गव द्वारा भी यात्रा में गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई।