विदिशा नगर: किसानों को एमएसपी दिलाने और अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस ने माधवगंज पर दिया धरना, घोषणाओं को भी अमल में लाने की मांग
कांग्रेस द्वारा प्रदेश की आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ विदिशा वाला मुख्यालय पर भी कांग्रेस द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। माधवगंज पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक शशांक भार्गव के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। शशांक भार्गव ने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी की जो मांग है उसे तुरंत पूरा किया जाए।