विदिशा नगर: स्टेशन पर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर के कुछ हिस्से को तोडकर रोड बनाने के विरोध मे शनिवार दोपहर शिवसेना ने दिया धरना-ज्ञापन
विदिशा रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य के दौरान एक सड़क का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए माधवगंज स्टेशन के पास स्थित सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ के कुछ हिस्से को तोड़ने की बात रेलवे द्वारा कही गई थी। इसी के विरोध में शनिवार दोपहर को शिवसेना के पदाधिकारी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपते हुए डीआरएम से प्लेन बदलने की मांग की है।