गाज़ीपुर: सड़कों पर शराब पीना पड़ा भारी, गाजीपुर पुलिस की 3 दिन की कार्रवाई में 2130 शराबी व हुड़दंगी दबोचे, 1460 पर हुआ चालान
गाजीपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान पूरे जनपद से 2130 लोगों को पकड़ा गया है।इनमें से 1460 लोगों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट और 292 बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई,जबकि 670 लोगों को सख्त चेतावनी देकर...