शेरघाटी: शेरघाटी में 209.4 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, हाइवा ट्रक और मोबाइल जब्त
Sherghati, Gaya | May 18, 2026 शेरघाटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 209.4 किलोग्राम गांजा, एक हाइवा ट्रक एवं तीन मोबाइल फोन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर गठित विशेष टीम द्वारा की गई। शेरघाटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक उजले रंग के हाइवा ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा है।