मांझी: लेजुआर पैक्स चुनाव: मतदान केंद्र पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, नतीजे देर रात आएंगे
Manjhi, Saran | Jul 29, 2026 मांझी प्रखंड के लेजुआर पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में निर्धारित समय पर शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई और मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए छपरा के डीसीएलआर आलोक राज के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा।