महसी: सुफलपुरवा के पास से देशी शराब के साथ एक कारोबारी को हरदी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, की विधिक कार्यवाही
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि मस्तराम पुत्र राम नरेश निवासी उदवापुर को उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, कांस्टेबल अलाउद्दीन, राजेश कुमार ने गिरफ्तार किया। कारोबारी के पास से 23 पाउच झूम देशी शराब बरामद किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही पूरी की गई है।।