हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अपने ही कृत्यों के चलते पतन की कगार पर खड़ी है। यह आरोप सोमवार को लगभग 1 बजे धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कांग्रेस सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार जनता की नहीं बल्कि अपने चहेतों की सरकार बनकर रह गई है। विश्व चक्षु ने कहा कि हिमाचल की जनता बदहाल है।