शनिवार देर रात भरथना रोड स्थित आरआर रेस्टोरेंट के सामने मां लक्ष्मी उत्सव गार्डन में बारात स्वागत के दौरान दुल्हन के चाचा के बैग से आठ लाख रुपये चोरी हो गए। खुशी के माहौल के बीच अचानक हुई इस चोरी ने शादी को मातम में बदल दिया। बैग काटकर लाखों रुपये उड़ाने की वारदात इतनी सफाई से की गई कि किसी को अंदेशा तक नहीं हुआ। रविवार सुबह 11 बजे इकदिल थाने में सूचना दी।