बलरामपुर: 14 मार्च को आबकारी विभाग की सभी दुकाने रहेंगी बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
12 मार्च बुधवार शाम 5:00 बजे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया कि होली त्यौहार के दृष्टिगत 14 मार्च को आबकारी विभाग की समस्त दुकाने देसी विदेशी मदिरा बियर शॉप मॉडल शॉप आदि बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई छतीपूर्ति नहीं दी जाएगी। साथ यह भी कहा कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।