जलालाबाद: ग्राम पेहना में मतदाताओं ने चुनाव का किया बहिष्कार पोलिंग बूथ पर अभी तक नहीं पहुंचा कोई मतदाता
तहसील जलालाबाद क्षेत्र का कुछ हिस्सा कटरा विधानसभा क्षेत्र में आता है। आज यहां शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है।ग्रामीणों ने कटरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पेहना में मतदान का बहिष्कार कर दिया है.।अभी 8:00 तक कोई भी मतदाता पोलिंग बूथ पर नही पहुंचा। ग्राम प्रधान ने बताया गांव में कुल 2000 मतदाता है 383व 384 पर मतदान नहीं हो रहा है