जलालाबाद: गांव मुडिया नगला नाथ में बिजली के करंट से झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव मुडिया नगला नाथ में 20 अप्रैल को रात 8:00 बजे बाहर अहमद की पत्नी आसमा छत पर बंदर भगाने गई थी। घर की दीवार से सट कर 11000 बिजली की लाइन निकली हु¡ई है!। बंदर की उछाल-कूद से किसी तरीके से उनके करंट लग गया।जिससे वह बुरी तरीके से झुलस गई। परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई