धौलपुर: महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु टूलकिट के रूप में सिलाई मशीन का किया गया वितरण
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान के तत्वावधान में संचालित राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के द्वारा गुरुवार को विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के तहत कुल 60 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु टूलकिट के रूप मे सिलाई मशीन वितरित की गई। सिलाई मशीन के साथ पैरदान, कैंची व बैठने हेतु स्टूल भी उपलब्ध कराया गया।