घाटशिला: मऊभंडार स्वर्णरेखा नदी पुल के पास पेड़ पर दिखा 8 फीट का अजगर
मऊभंडार स्वर्णरेखा नदी पुल के समीप स्थित बैर के पेड़ पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लगभग 8 फीट लंबा अजगर दिखा. देखते ही देखते काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गये। कई लोग मोबाइल से फोटो खींचते देखे गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर पेड़ की डालियों के बीच लिपटा हुआ था. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र नदी और जंगल से सटा हुआ है।