बूंदी: बालचंदपाड़ा महात्मा गांधी विद्यालय में निःशुल्क खेलकूद व अभिरुचि शिविर हुआ शुरु
Bundi, Bundi | May 23, 2024 क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बालचंदपाड़ा में ग्रीष्मकालीन निःशुल्क बालक-बालिका खेलकूद एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।पहले दिन सूर्याेदय के साथ विभिन्न गतिविधियों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं व शहरवासियों ने उत्साह से भाग लिया।संभागियों को सामान्य योगाभ्यास का प्रशिक्षण देकर योग के दैनिक जीवन मे फायदे बताए।