लक्ष्मीपुर: काला गांव में युवक की हत्या कर शव दफनाने का सनसनीखेज मामला, पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव किया बरामद
जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 27 वर्षीय जितेंद्र पंडित की हत्या कर शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। जिसे पुलिस ने करीब 5 बजे का लगभग गड्ढे खोदकर शव को बाहर निकल गया। जानकारी के अनुसार मृतक झारखंड के मधुपुर का रहने वाला था और वह पत्नी के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी करता था।