अरवल: जिला मुख्यालय में युवाओं के द्वारा रंग अबीर के साथ झूमटा निकल गया।
Arwal, Arwal | Mar 27, 2024 जिला मुख्यालय में युवाओं एवं बच्चों के द्वारा होली पर्व पर कई सालों से चली आ रही परंपराओं के साथ रंग अबीर के साथ झूमटा निकल गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली के गानों पर ठुमके लगाए। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि होली पर झूमटा निकालने का मकसद आपसी सौहार्द और भाईचारा को बढ़ावा देना है। होली पर सभी पुराने दुश्मनी को भूल जाते हैं, और एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगाते हुए प्रेम का संदेश देते हैं।