अरवल: जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि कुमारी के नेतृत्व में अरवल में आग से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
Arwal, Arwal | Mar 27, 2024 जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों एवं महिलाओं को जागरुक करते हुए अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं को चूल्हा पर खाना बनाते समय बाल्टी में पानी रखें, तथा हवा बहने पर आग न जलाए। जलती हुई तिल्ली के टुकड़े इधर-उधर ना फेंके। पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि घरेलू महिलाओं को काम खत्म होने पर गैस के रेगुलेटर बंद कर अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर ले।