अरवल: मेहंदिया मे टेंपो और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में संटु प्रसाद के 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल मे भर्ती
Arwal, Arwal | Mar 27, 2024 Nh139 पर मेहंदिया थाना के समीप टेंपो और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में संटु प्रसाद के 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । मिली जानकारी के अनुसार संटु प्रसाद अपने 10 वर्षीय पुत्र लव कुश कुमार के साथ कलेर जाने के क्रम में मेहंदिया थाना के समीप टेंपो और मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार संटु प्रसाद के 10 वर्षीय पुत्र लव कुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया।