रामसनेही घाट: मंझेला गांव में सामुदायिक शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों को हो रही समस्या, ग्रामीणों ने नियमित शौचालय खुलवाने की मांग की
मंझेला गांव में सामुदायिक शौचालय बंद रहने से ग्रामीणों को होती है समस्या।ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय को नियमित खुलवाने की मांग की है। आज बुधवार की सुबह 10:00 बजे देखा गया शौचालय में ताला लटक रहा है। ग्रामीणों ने बताया अक्सर शौचालय बंद रहता है जिसके कारण समस्या होती है।