अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ आरोपी ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Amroha, Amroha | Jul 3, 2025 डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का पति विदेश में रहता है . महिला के साथ गांव निवासी युवक फोन पर अश्लील बातें करता था। 1 जून की रात करीब 11:30 बजे आरोपी युवक महिला के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की इस दौरान शोर शराब होने पर परिवार के लोग उठ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया था।