अमरोहा: अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Amroha, Amroha | Jul 3, 2025 अमरोहा देहात थाना इलाके के एक गांव में युवक का बीते कई दिनों से अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आज गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे युवक ने कमरे में बंद होकर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी समय तक कैमरा बंद देख परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला दरवाजा तोड़कर देखा तो फांसी के फंदे पर युवक लटका हुआ था।